Breaking News
October 4, 2026 4:04 am
News
कानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफल

कानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!

सुशील निगम

कानपुर दक्षिण। गांधी जयंती से पहले स्वच्छता को लेकर नगर निगम ने झाड़ू अभियान चलाया, टीमें सड़कों पर उतरीं और सफाई के दावे भी खूब हुए। लेकिन यशोदा नगर की जमीनी तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं।

नए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने हाल ही में रात में शहर का भ्रमण कर गंदगी, खस्ताहाल सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम की टीमें भी अभियान में जुटीं।

लेकिन यशोदा नगर कुंज विहार–सहनाई ग्रांड के बीच मेन रोड, लेबर चौराहा, अवस्थी गेस्ट हाउस के सामने और पुलिया नंबर-22 के आसपास की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। कहीं कूड़े का ढेर तो कहीं गंदगी से लोगों की परेशानी बरकरार है।

सवाल यह है—गांधी जयंती पर झाड़ू सिर्फ कैमरों के सामने चली या जमीन पर भी?

क्या सफाई अभियान का असर कागजों और सोशल मीडिया पोस्ट से निकलकर गलियों और मुख्य सड़कों तक पहुंचेगा?

यशोदा नगर के लोग अब तस्वीरों के जरिए प्रशासन से यही सवाल पूछ रहे हैं—साहब, दक्षिण कानपुर की तरफ भी एक नजर पड़ेगी या ‘महासफाई’ का ढिंढोरा यूं ही बजता रहेगा?

  • Related Posts

    विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविर

    स्वतंत्र हित  गुड्डू खान मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार, 1 अक्टूबर को विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में…

    वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित  अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *