Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

CSJMU ने मनाया इनोवेशन फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस

विपिन सागर 

कानपुर।छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (CSJMIF) ने अपने तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेंटर ऑफ एकेडेमिक्स में एक भव्य स्टार्टअप मीट का आयोजन किया। यह कार्यक्रम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के प्रेरणादायी नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर अधिष्ठाता (इनोवेशन, उद्यमिता एवं स्टार्टअप), डॉ. शिल्पा डी कायस्था ने फाउंडेशन की तीन वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे फाउंडेशन ने शून्य से शुरुआत कर आज 50 सफल स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट कर एक सशक्त इनोवेशन इकोसिस्टम का निर्माण किया है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कुलपति प्रो. विनय पाठक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भविष्य के लिए फाउंडेशन के विस्तृत विज़न को साझा किया और स्टार्टअप फाउंडर्स को नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुधीर के. अवस्थी, रजिस्ट्रार डॉक्टर अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी एवं निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद प्रोफेसर आर. के. द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कुलसचिव ने CSJMIF की प्रभारी टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की, साथ ही यह आह्वान भी किया कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के मध्य नवाचार से संबंधित गतिविधियों का उत्तरोत्तर विस्तार किया जाए और आगामी वर्ष में न्यूनतम 50% की विकास दर का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। वित्त अधिकारी ने मेंटरशिप प्रदान करने पर विशेष बल दिया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *