Breaking News
August 9, 2026 11:28 am
News
सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

पिज्जा नहीं खिलाने पर चलती ट्रेन के नीचे घुसा युवक

– रेलवे स्टेशन पर बोला-24 घंटे हो गए, अब तो जान दे दूंगा

झांसी। जनपद के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर गुरुवार को एक यात्री चलती ट्रेन के नीचे घुस गया। इससे वो घायल हो गया। वजह थी कि उसे पिज्जा खाना था। घटना की जानकारी फढऋ और डिप्टी रर को पहुंचे। उन्होंने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बाहर आने के बाद युवक बोला चौबीस घंटे हो गए उसने पिज्जा नहीं खाया है। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कह रहा था-’24 घंटे हो गए हैं, मैंने पिज्जा नहीं खाया, इतनी भूख लगी है, अब तो जान देना ही है।’
दोपहर के वक्त झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्री घबरा गए। यहां (ट्रेन नंबर-12174) मां बेहला देवी धाम-लोकमान्य तिलक उधोगनागरी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 12.14 बजे पहुंची थी। अभी ट्रेन रुकी भी नहीं थी कि दिल्ली छोर पर खड़ा एक व्यक्ति दौड़कर चलती ट्रेन के नीचे घुस गया। यह देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ, जीआरपी जवान और डिप्टी एसएस वाणिज्य संजय तिवारी को जानकारी हुई, तो उन्होंने आनन-फानन में युवक को ट्रेन के नीचे से निकाला। इसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। उसे बाहर निकालने के बाद जब उससे नाम पता जानने की कोशिश की गई, तो उसने अपना नाम शिव सिंह(40) पुत्र चरण सिंह बताया। कहा-‘पिज्जा नहीं खाया है, एक फोन लगा दो। रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज देने के बाद उससे बात करने की कोशिश की। लेकिन, वह बहुत कुछ नहीं बता सका। इस दौरान वह बस जान देने पर आमादा दिखा। चिकित्सक का कहना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद भी युवक जान देने पर आमादा नजर आया। वह बार-बार डिप्टी रर कार्यालय से भागने का प्रयास करता रहा। यहां बुलाई एम्बुलेंस में भी जख्मी युवक अस्पताल जाने को तैयार नहीं था। जिसके बाद फढऋ के दो जवान उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *