Breaking News
⚡ बड़ी खबर
कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश●कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत●सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●निरंकुश ई रिक्शा चालक, बेखौफ वसूलीबाज़, मूकदर्शक पुलिस, परेशान सिर्फ जनता●

कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश

  • महापौर पर लगाए गंभीर आरोप
  • स्वतंत्र हित /विपिन सागर 

कानपुर, नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड में काम नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने नगर निगम के प्रशासनिक भवन के गेट पर छुरी से अपनी नस काटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने उन्हें रोक लिया। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया।

पवन गुप्ता ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए महापौर प्रमिला पांडे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है कि विकास कार्यों की फाइलें आगे नहीं बढ़ाई जा रही हैं, जिससे जनता से किए वादे पूरे करना मुश्किल हो रहा है।

विकास कार्यों की फाइलें अटकने से नाराजगी

पवन गुप्ता का आरोप है कि नगर निगम के कई अधिकारी महापौर के बेटे बंटी पांडे के कथित प्रभाव में काम करते हैं। उनके मुताबिक, उनके वार्ड में विकास प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि नगर आयुक्त के निर्देशों के बावजूद कार्यों में तेजी नहीं आ रही।

पार्षद ने कहा कि जनता ने उन्हें प्रतिनिधि चुना है और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसी नाराजगी में उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

पार्षद विकास जायसवाल ने उनके हाथ से छुरी छीनकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद पवन गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि बाधा डालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई और उनका तबादला नहीं किया गया, तो वह दोबारा आत्मघाती कदम उठाएंगे। उन्होंने आत्मदाह की भी चेतावनी दी।

महापौर के खिलाफ कई महीनों से विरोध

महापौर प्रमिला पांडे के खिलाफ भाजपा के छह असंतुष्ट पार्षद पिछले कई महीनों से विरोध जता रहे हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम में विकास कार्यों और बजट आवंटन में पक्षपात किया जा रहा है।

बागी पार्षदों का दावा है कि महापौर के करीबी पार्षदों के वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत होते हैं, जबकि विरोध करने वालों की फाइलें आगे नहीं बढ़तीं। उनका यह भी आरोप है कि नगर निगम के कामकाज में बंटी पांडे का हस्तक्षेप रहता है।

पार्षदों के मुताबिक, वे क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तक भी मामला पहुंचाने का दावा किया है।

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पवन गुप्ता ने पहले भी नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में बाधा के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि काम कराने के लिए कथित तौर पर अनुचित भुगतान का दबाव बनाया जाता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद नगर निगम में विकास कार्यों की मंजूरी, अधिकारियों की जवाबदेही और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के निस्तारण पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन और भाजपा संगठन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

  • Related Posts

    कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत

    स्वतंत्र हित /विपिन सागर  कानपुर, काकादेव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चचेरे भाई और उसके परिवार…

    सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन

    स्वतंत्र हित/संवाददाता  कानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर NSUI कानपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *