Breaking News
September 5, 2026 3:36 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

जाजमऊ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो कुख्यात अपराधी जिले से बाहर!

पंकज दुबे स्वतंत्र हित

कानपुर।जाजमऊ पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाशों—राजा रब्बानी और गब्बर को गाजे-बाजे के साथ जिले से बाहर कर दिया। इन दोनों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक धाराओं में कई मुकदमे दर्ज थे।

जिला बदर की यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन के कड़े रुख का संकेत है कि अब कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राजा रब्बानी और गब्बर लंबे समय से जाजमऊ क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने हुए थे। उनके खिलाफ रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।

पुलिस ने जिले से बाहर भेजने की कार्रवाई को प्रतीकात्मक रूप से गाजे-बाजे के साथ अंजाम दिया, ताकि क्षेत्र के अन्य असामाजिक तत्वों को भी साफ संदेश मिल सके—अब अपराध बर्दाश्त नहीं।

जिलाबदर के दौरान आम जनता ने भी राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

कानपुर पुलिस का यह कदम न केवल कानून के राज को मजबूत करता है, बल्कि जनता में सुरक्षा का विश्वास भी जगाता है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *