Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, सुरेन्द्र सिंह गौर नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

पंकज दुबे/स्वतंत्र हित 

कानपुर। एनयूएचएम सभागार, सीएमओ कार्यालय में आज राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीएमओ डॉ. महेश कुमार तथा मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी उपस्थित रहे।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए राजा भरत अवस्थी ने सरकार से आठवें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।

 

कार्यक्रम को डॉ. संजय कुमार ने भी संबोधित किया। चुनाव प्रक्रिया संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के मंडल अध्यक्ष इं. ए.एन. द्विवेदी, परिषद के मंडलीय मंत्री अजय द्विवेदी, जिला मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह तथा उन्नाव परिषद के जिलामंत्री रमेश उपाध्याय की देखरेख में सम्पन्न हुई।

 

चुनाव परिणाम:

अध्यक्ष: सुरेन्द्र सिंह गौर (नौवीं बार निर्वाचित)

मंत्री: आर.पी. मौर्य (चौथी बार निर्वाचित)

उपाध्यक्ष: प्रदीप कुमार सोनी

संयुक्त मंत्री: गुलाब कुमार

कोषाध्यक्ष: प्रमोद कुमार कनौजिया

संप्रेक्षक: कृष्णलाल कुरील

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राजा भरत अवस्थी द्वारा शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में कर्मचारियों की एकजुटता और लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया गया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *