Breaking News
September 2, 2026 11:43 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

शासन की संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों को प्राथमिकता पर कराया जाये उपलब्ध -पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

पात्र को योजना का लाभ पाने के लिए न भटकना पड़े, पात्रों के चयन में बरती जाये पूरी पारदर्शिता- जयवीर सिंह

संजय सक्सेना 
 मैनपुरी।जन सुनवाई के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जब अम्बरपुर नि. पूरनमल शर्मा ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी गरीब व्यक्ति है, रहने के लिए पक्का आवास नहीं है, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लाभान्वित कराया जाए, जिस पर उन्होंने परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. को शिकायती पत्र पृष्ठांकित करते हुए कहा कि पात्रता की गहनता से जांच करायें यदि आवेदक पात्र हो तो पात्रता सूची में नाम शामिल कर लक्ष्य प्राप्त होते ही योजना में लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का नए मानकों के अन्तर्गत आवास प्लस सूची में पात्र लाभार्थियों को नाम जोड़े जाने के लिए आवास आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के लिए पात्र परिवार, लाभार्थी का नाम सर्वेक्षण के पश्चात् तैयार की जानी वाली स्थायी पात्रता सूची में सम्मिलित हो, सभी पात्र लाभार्थियों का नाम सूची में सम्मिलित हो सके तथा सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता बनी रहे, इस हेतु विकास खण्डों पर ग्राम चौपाल के साथ ही सी.एल.एफ. की बैठकें कराकर पात्रता का चयन किया जाये, योजना के सम्बन्ध में आमजन को जानकारी हो इस हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से जानकारी दी जाये, अन्य माध्यमों से भी आमजन को योजना की पात्रता के बारे में जागरूक किया जाये ताकि पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने के लिए अपना नाम सूची में अंकित करा सकें। रामलीला मैदान नि. राजेश ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसके भवन के ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन निकली है, जिस कारण आए दिन असुविधा का सामना करना पड़ता है, ग्राम सूरजपुर नि. अनवर सिंह ने बताया कि विद्युत कनेक्शन पर बकाया होने के बावजूद बिजली विभाग की चेकिंग टीम द्वारा मनमानी ढंग से विद्युत चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई गई, जिस पर पर्यटन मंत्री ने अधिशासी अभियंता विद्युत को उक्त दोनों प्रकरणों की जांच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता का बेवजह उत्पीड़न न किया जाए, विद्युत बिलिंग व्यवस्था सुधरें साथ ही उपभोक्ताओं को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब विद्युत ट्रांसफार्मर प्राथमिकता पर बदले जाएं। उन्होने कहा कि जनता दर्शन, आई.जी.आर.एस., अन्य प्लेटफॉर्म से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण प्रत्येक विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी है, अधिकारी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए सजग रहें, किसी भी फरियादी को अपनी शिकायतों के निदान के लिए भटकना न पड़े। आज जन-सुनवाई के दौरान सुरजनपुर नि. पूनम ने पति द्वारा बिना तलक दूसरी शादी किये जाने, ग्राम गिंगौरा नि. राजकुमार ने भूमि की पैमाइश कराये कॉलौनी नि. प्रियंका भदौरिया ने चोरी का सामान थाना सिकंदरा से मुक्त कराये जा हाजीपुर नि. विकास ने दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन रास्ता रोके जाने व गाली- काशीराम कॉलौनी नि. रश्मी देवी ने दंबग व्यक्तियों द्वारा आवास खाली कराये सुल्तानपुर नि. राजपाल ने पट्टे की भूमि को सक्रमणीय कराये जाने माँग अपने शिक पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्र. निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया के अलावा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अर्जुन चौहान जाजू जादौन, प्रवेश शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *