Breaking News
April 18, 2026 5:12 pm
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

सियाराम हॉस्पिटल ने पूरे किए चार वर्ष, स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

स्वतंत्र हित/शैलेंद्र पाण्डेय

उन्नाव। शहर स्थित सियाराम हॉस्पिटल के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के संचालक डॉ. अंबर राजपूत ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा उपस्थित रहे। डॉ. अंबर राजपूत ने अतिथियों और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर केक काटा और अस्पताल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आयोजन में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग, गणमान्य नागरिक और स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में डॉ. अंबर राजपूत ने बताया कि सियाराम हॉस्पिटल के अंतर्गत सभी सरकारी योजनाओं के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गरीब और असहाय मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से उन क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं, जहां चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है।

डॉ. राजपूत ने यह भी जानकारी दी कि मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल द्वारा जल्द ही स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की जा रही है, जिससे मरीजों को अस्पताल परिसर में मिलने वाली सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सकेगा।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *