Breaking News
October 20, 2026 3:18 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

बंथरा में गंभीर सड़क हादसा: युवक की मौत, तीन घायल

स्वतंत्र हित/

रजत पांडेय
बंथरा। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ को मातम में बदल दिया। खुर्रमपुर स्थित नगवा नाले के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में काकोरी के बेहटा गाँव निवासी 21 वर्षीय अमरपाल की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार अशोक कुमार (45), उनकी पत्नी सुमन (38) और बेटी सलोनी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतक अमरपाल दुग्ध व्यवसाय से जुड़ा था। मंगलवार शाम वह बाइक से बंथरा के मरई गांव की ओर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान नगवा नाले के पास उसकी बाइक की टक्कर दुबग्गा के सैदपुर निवासी अशोक कुमार (45) की बाइक से हो गई। जिस पर अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई।घटना में गंभीर रूप से हुए घायल सभी व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से नज़दीकी निजी अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अशोक और सुमन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि सलोनी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे की विस्तृत जाँच की जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर रोशनी और उचित यातायात व्यवस्था न होने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *