Breaking News
October 17, 2026 6:31 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

नौबस्ता चौराहे पर अवैध वसूली का आतंक बरकरार, रोजाना लग रहा जाम — अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

स्वतंत्र हित/संवाददाता

कानपुर। नौबस्ता चौराहे पर अवैध वसूली और प्राइवेट गाड़ियों के जमावड़े की समस्या लगातार भयावह रूप लेती जा रही है। रोजाना सैकड़ों वाहन चालकों और आम राहगीरों को इस अव्यवस्था के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौराहे पर प्राइवेट गाड़ियों के खड़े रहने से न केवल जाम की स्थिति बनती है बल्कि वसूली करने वालों और ऑटो चालकों के बीच आए दिन तीखी नोकझोंक और झड़प की घटनाएँ भी सामने आती रहती हैं। यह अवैध वसूली कोई नई बात नहीं है—स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला कई सालों से बिना रोक-टोक चल रहा है।

सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि संबंधित अधिकारियों को स्थिति की कई बार जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में प्रशासन की भूमिका को लेकर गहरा आक्रोश है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में इसी नौबस्ता चौराहे पर गोलीकांड की गंभीर घटना हुई थी, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। लेकिन स्थिति फिर उसी ढर्रे पर लौट चुकी है।

स्थानीय लोगों का सवाल है—

क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं?

क्यों वर्षों से चल रही अवैध वसूली और जाम की समस्या पर कार्रवाई नहीं हो रही?

फिलहाल, नौबस्ता चौराहा लापरवाही, अव्यवस्था और वसूली तंत्र का प्रतीक बन चुका है, जहाँ हर दिन लोग जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं, और प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *