Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

खाटूश्यामजी में एमपी से दर्शन को आए श्रद्धालुओं से मारपीट,

पुलिस ने मारपीट करने वाले को किया गिरफ्तार

सुरेश नेमीवाल 
खाटूश्यामजी । कस्बें में बाबा श्याम के दरबार में मध्यप्रदेश के आगर मालवा से दर्शन को आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बरसात के चलते दर्शन मार्ग पर पानी भर गया था और श्रद्धालु एक दुकान के पास आश्रय लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान दुकान पर खड़े होने को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पुलिस ने इस मामले में मांगीलाल पुत्र नरसीराम माली निवासी चौमू, मेघराज योगी पुत्र सांवलराम योगी निवासी ससाड़ी पाड़ा सवाईमाधोपुर, राजकुमार पुत्र भगवान सहाय कुमावत निवासी ईटावा धाना रेनवाल और राकेश मीणा पुत्र रामचंद्र निवासी खंडेलसर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घटना में श्याम भक्त पियुष भाटी, निक्की भाटी, लव भाटी और अर्चना भाटी निवासी आगर मालवा मध्यप्रदेश के साथ मारपीट की गई। हालांकि पीड़ित श्रद्धालुओं ने अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।गौरतलब है कि खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बरसात के चलते कस्बे की सड़कें दरिया बन चुकी हैं और नालियों का पानी ओवरफ्लो होने से दर्शन मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। इसी कारण श्रद्धालुओं को दुकानों के पास आश्रय लेना पड़ता है, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं के साथ भी दुर्व्यवहार की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं से श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया है।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन की लापरवाही अब सवालों के घेरे में है। जरूरत है कि जिला प्रशासन, पुलिस व नगरपालिका मिलकर दर्शन मार्ग की व्यवस्था सुधारे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

  • Related Posts

    वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित  अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

    दुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

    स्वतंत्र हित  अमर नाथ शर्मा सोनभद्र। करीब 7 वर्ष पूर्व महिला को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र बिपिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *