Breaking News
October 21, 2026 11:14 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

,श्रीमती प्राची त्रिपाठी बनीं अध्यक्ष राजस्व परिषद की ओएसडी।

स्वतंत्र हित

रजत पांडेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने रविवार को श्रीमती प्राची त्रिपाठी (एसडीएम), पत्नी अवधेश प्रसाद मिश्र (रजिस्ट्रार) को अध्यक्ष, राजस्व परिषद लखनऊ का ओएसडी बनाए जाने पर उनके आवास पहुंचे और इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती प्राची त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी।
पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमती प्राची त्रिपाठी ने अपनी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रशासनिक सेवा में एक आदर्श स्थापित किया है। उनकी यह नई जिम्मेदारी निश्चित रूप से शासन-प्रशासन के सुचारु संचालन और जनहित में मील का पत्थर साबित होगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि “योग्यता और कर्मठता से ओत-प्रोत अधिकारी जब उच्च पदों पर आसीन होती हैं, तो प्रशासनिक तंत्र और अधिक सशक्त बनता है। समाज को ऐसे कर्मयोगियों पर गर्व है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निजी सहायक एवं प्रदेश संगठन मंत्री नवनीत ओझा , कृष्ण चंद्र त्रिपाठी, एडवोकेट शोभनाथ मिश्र, रमेश मिश्र और राजेन्द्र प्रसाद मिश्र भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती प्राची त्रिपाठी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक के दौरान समाज और संगठन से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्राह्मण महासभा समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर अग्रसर है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *