Breaking News
August 6, 2026 1:44 am
News
18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

तेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

दिलीप कश्यप
कन्नौज।छिबरामऊ/शादी समारोह से लौट रहे कार सवार दो युवकों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जनपद के सिकंदरपुर निवासी अंकित और प्रदीप कुमार (पुत्र महेश) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खुर्जा गए थे। शनिवार को वापस लौटते समय जैसे ही वे छिबरामऊ नगर की मंडी चौकी क्षेत्र में टीवीएस शोरूम के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे मूंगफली लदे तेज रफ्तार टैक्टर ने उनकी अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अंकित और प्रदीप को छिबरामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर

    विपिन सागर कानपुर। यूक्रेन में ड्रोन हमले के दौरान जान गंवाने वाले कानपुर के मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर बुधवार को 18 दिन बाद उनके…

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *