Breaking News
October 17, 2026 6:32 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
नदीगांव क्षेत्र में चकरोड की पैमाइश करने के नाम पर मांगे एक लाख
बुजुर्ग किसान ने एसडीएम से की शिकायत, साहेब 70 हजार रुपए ले चुका लेखपाल,30 हजार और मांग रहा

लेखपाल के रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो

जालौन,कोंच। चकरोड की पैमाइश के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो हाल ही के कुछ दिन का बताया जा रहा है। आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद पैमाइश किसान के पक्ष में नहीं की तो किसान के साथ फैमिली मेंबर ने वीडियो को वायरल कर दिया। एसडीएम ने मामला संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नदीगांव क्षेत्र डांग खैराई में चकरोड की पैमाइश करने के नाम पर एक किसान बुद्ध सिंह से एक लाख रुपए लेने वाले क्षेत्रीय लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो महकमे में हड़कंप मच गया।गांव के किसान की भूमि रकवा 71 पर जाने के लिए आधी दूर तक सरकारी चकरोड है बाकी पर दबंगों का कब्जा है किसान ने लेखपाल से पैमाइश करने को कहा तो लेखपाल नरेन्द्र झां ने बुजुर्ग किसान से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जिसके चलते किसान ने लेखपाल को 70 हजार रुपए दे दिए।जब 30 हजार रुपए शेष बाकी लेखपाल ने मांगे तो किसान ने चकरोड पैमाइश करने को कहा।इसी को लेकर किसान और लेखपाल के बीच मनमुटाव हो गया।किसान ने जब लेखपाल को 70 हजार रुपए रिश्वत दी तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया। लेखपाल ने पैमाइश किसान के पक्ष में नहीं की तो मंगलवार को किसान के फैमिली मैंबर ने वीडियो को वायरल कर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रुपये दे रहे किसान और लेखपाल का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।अफसरों ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

क्या बोलीं जिम्मेदार
लेखपाल द्वारा किसान से चकरोड पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
ज्योति सिंह
एसडीएम कोंच

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *