Breaking News
July 21, 2026 4:12 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

फतेहपुर में किराना दुकान से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पारादान कोठी में एक किराना व्यापारी की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने देर रात बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दुकान में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें एक चोर दुकान में घुसकर सामान खंगालते और कैश बॉक्स से रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय व्यापारियों ने लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    उन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट

    बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार   पुलिस जांच के नाम पर सीसीटीवी तक सीमित स्वतंत्र हित /विपिन कुमार दीक्षित  उन्नाव। जनपद में अपराधियों के हौसले इस…

    यूपी में अब 6 मार्च तक जुड़ सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की समय-सीमा

    संवाददाता/अंजनी बाजपेई  लखनऊ | उत्तर प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *