Breaking News
September 5, 2026 7:48 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

ससुरालियों से तंग आकर युवक ने खुद को लगाई फांसी

नीरज चक्रपानी 
हाथरस।गांव नगला विजैया में अपने ससुरालियों से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव विजैया नगला निवासी प्रेमचंद के पुत्र दीपेश की शादी वर्ष 2014 में कस्बा के मुहल्ला चामण की एक युवती से हुई थी। जिससे एक बच्चा भी पैदा हुआ। आज सुबह दीपेश ने घर के कमरे में छत के गाटर में लगे पंखा के कुंदे में एक कपडे से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। घर में मची चीख पुकार सुनकर पडौसियों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। पजिनों को अरोप है कि दीपेश एक डिलीवरी वाॅय था। उसे शादी के बाद से ही पत्नी और ससुरालीजन मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पारिवारिक कलह के चलते पत्नी पिछले तीन साल से अलग रह रही थी। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले दीपेश अपनी ससुराल गया था, जहां कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई थी। इस घटना क्षुब्ध होकर उसने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि पोस्टमार्टम गृह पर मृतक की पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *