Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

सांसद रमेश अवस्थी ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में उच्चीकरण पर विशेष बैठक की

 

कानपुर । ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम के उच्चीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, आज सांसद रमेश अवस्थी ने खेल विभाग और यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में स्टेडियम के उन्नयन कार्यों की प्रगति, समस्याओं और उनके समाधान पर गहन चर्चा की गई।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा:
“ग्रीन पार्क स्टेडियम न केवल हमारे शहर बल्कि पूरे प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है। इसे उन्नत और आधुनिक बनाना खेल विभाग, यूपीसीए और मेरा संयुक्त कर्तव्य है। इसका उच्चीकरण पूरा होने से कानपुर का नाम पर्यटन और विकास के क्षेत्र में देश-विदेश तक पहुंचेगा।”

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई:

1. दर्शक क्षमता में वृद्धि।

2. आधुनिक मीडिया सेंटर का निर्माण।

3. पानी की निकासी की समस्या का समाधान।

4. ग्राउंड लेवल सुधार।

5. पार्किंग सुविधाओं का विस्तार।

6. ड्राइंग तैयार कर शासन को अतिशीघ्र भिजवाने का निर्देश।

सांसद जी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा:
“मुख्य सचिव खेल और शासन स्तर पर इस परियोजना के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की देरी अब स्वीकार्य नहीं होगी। हमें उच्चीकरण के कार्यों का परिणाम शीघ्र चाहिए।”बैठक के दौरान सांसद ने काम में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि सभी विभागों को समन्वय बनाकर जल्द से जल्द परियोजना को पूरा करना होगा।यह बैठक ग्रीन पार्क स्टेडियम को नई ऊंचाई देने और कानपुर के खेल प्रेमियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।मौके पर RSO ग्रीन पार्क श्री विजय कुमार और नोडल यूपीसीए श्री सुजीत श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *