Breaking News
October 21, 2026 11:15 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

आधार बनवाने के लिए भटक रहे लोग, स्लो नेटवर्क बन रही वजह

अक्षय अग्रवाल

सीतापुर। परिषदीय व निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दिए जाने के बाद बच्चों का आधार बनवाने और नाम, पता सहित अन्य संशोधन कराने के लिए लोग भटक रहे हैं। आधार बनाने के लिए बने कई सेंटर बंद हैं, तो कहीं-कहीं नेटवर्क स्लो होने के कारण लोगों की भीड़ लग रही है।शहर में नारायण टाकीज के पास आधार केंद्र, लालबाग स्थित आर्याव्रत बैंक और हेडपोस्ट ऑफिस में आधार के लिए लोग चक्कर काट रहे है। वहीं आंख अस्पताल मार्ग स्थित एसबीआई बैंक का आधार सेंटर नेटवर्क की वजह से बंद चल रहा है। बिसवां तहसील मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और बीएसएनएल ऑफिस सहित डाकघरों पर आधार के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दो दिन से नेटवर्क स्लो होने और बृहस्पतिवार को आधार आईडी की साइट बंद होने से लोग परेशान रहे। इसी तरह महमूदाबाद में भी आधार बनवाने के लिए बने दो सेंटरों पर सर्वर स्लो चलने के कारण भारी भीड़ दिखी। विकास, संजय व हरिओम बोले कई दिनों से भागदौड़ कर रहा हूं, लेकिन नेटवर्क सही न होने ने आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। अपने बच्चों का आधार बनवाने के लिए बीते एक सप्ताह से आवेदन और संशोधन करवाने के लिए चक्कर लगा रहे है। यही जवाब मिल रहा है कि नेटवर्क स्लो है, और आधार की साइट नहीं चल रही है। इसत तरह से बच्चों को लाना और ले जाना कठिन कार्य साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *