Breaking News
October 9, 2026 3:51 am
News
कानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफल

एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

स्वतंत्र हित/

पंकज दुबे 

कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मैराज अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नाइजीरियन गैंग के साथ मिलकर पूरी ठगी की साजिश को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले पीड़ित मोकम सिंह का सिम स्वैप कराया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों की मदद से विभिन्न बैंक खातों को खुलवाया गया और ठगी की रकम उन खातों में ट्रांसफर कर दी गई। साइबर अपराधियों ने तकनीकी तरीके से पीड़ित के मोबाइल नंबर और बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग कर बड़ी रकम पार कर ली।
मामले की जांच कर रही साइबर क्राइम टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने मुंबई में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नाइजीरियन गैंग की संलिप्तता सामने आई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें और मोबाइल नेटवर्क बंद होने या सिम संबंधी किसी भी गतिविधि पर तुरंत सतर्क हो जाएं।

  • Related Posts

    कानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!

    सुशील निगम कानपुर दक्षिण। गांधी जयंती से पहले स्वच्छता को लेकर नगर निगम ने झाड़ू अभियान चलाया, टीमें सड़कों पर उतरीं और सफाई के दावे भी खूब हुए। लेकिन यशोदा…

    विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविर

    स्वतंत्र हित  गुड्डू खान मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार, 1 अक्टूबर को विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *