Breaking News
September 4, 2026 7:25 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

राजापुर में मौत बांटने वाले अस्पतालों का आतंक, जनहित की अनदेखी

अश्विनी श्रीवास्तव
राजापुर,चित्रकूट। राजापुर कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। यहां पर कई ऐसे फर्जी अस्पताल और क्लिनिक संचालित हो रहे हैं, जिनमें जनमानस का शोषण हो रहा है। इन अस्पतालों में महंगी जनरिक दवाओं के जरिए गरीब जनता को ठगा जा रहा है। साथ ही, फर्जी डॉक्टर और झोलाछाप यहां अपनी करतूतों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि जिला चिकित्सा विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।
राजापुर में यह हालात किसी रहस्य से कम नहीं हैं, क्योंकि कुछ अस्पतालों का संचालन ऐसे डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है, जो वास्तव में पोस्टेड कहीं और हैं, लेकिन इनकी डिग्री का उपयोग करके यहां निजी अस्पताल चला रहे हैं। यह स्थिति तब और भी गंभीर हो जाती है जब इन अस्पतालों में ऑपरेशन, डिलीवरी, और अन्य जटिल प्रक्रियाएं की जा रही हैं, जबकि इन अस्पतालों में एमबीबीएस या सर्जन डॉक्टरों की कोई सही नियुक्ति नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई अस्पतालों में तो डिग्री किसी और की लगाई गई है, जबकि संचालन पूरी तरह से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ये अस्पताल और क्लिनिक किसके इशारे पर चल रहे हैं, और क्यों इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यह बहुत बड़ा सवाल बन गया है कि कौन है वह मास्टरमाइंड, जो इन मानक विहीन अस्पतालों को बिना किसी डर या दबाव के चलाने में सक्षम है।
अभी तक राजापुर में चल रहे इन मौत बांटने वाले अस्पतालों पर जिला चिकित्सा विभाग कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर पाया है। इस स्थिति से यह सवाल भी उठता है कि क्या विभाग जानबूझकर इन अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है? क्या कोई बड़ी घटना घटने का इंतजार किया जा रहा है? इन सब सवालों के जवाब अब यक्ष प्रश्न बनकर सामने आ रहे हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन चुके हैं।
राजापुर के नागरिक अब सवाल उठा रहे हैं कि कब तक इस स्थिति को नजरअंदाज किया जाएगा और कब प्रशासन इन मौत बांटने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा? जब तक ऐसी कड़ी निगरानी और कार्रवाई नहीं होती, तब तक राजापुर की जनता इन झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी अस्पतालों के चंगुल से मुक्ति नहीं पा सकती।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *