Breaking News
October 18, 2026 7:49 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

उन्नाव में उर्वरक की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले 8 गिरफ्तार

स्वतंत्र हित

विपिन दीक्षित 

उन्नाव । थाना दही क्षेत्र में पुलिस ने उर्वरक की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 232 बोरी DAP/IFFCO खाद बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो पिकअप वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें 207 MV एक्ट के तहत सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिला कृषि अधिकारी उन्नाव और थाना दही पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री एरिया साइट नंबर 1 चांदपुर में छापा मारी की, जहां से बड़ी मात्रा में उर्वरक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रिंस राजपूत पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांधी नगर नवाबगंज उन्नाव, राजकुमार उर्फ कल्लू चौरासिया पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद निवासी कस्बा अजगैन उन्नाव, अभिराज कुशवाहा पुत्र उमा शंकर निवासी अजगैन बाजार कस्बा अजगैन उन्नाव, शिवम वर्मा पुत्र रत्नेश निवासी सुरेश नगर नवाबगंज कस्बा अजगैन उन्नाव, राजेश लोधी पुत्र गुरुदीन निवासी बरूआ कस्बा अजगैन उन्नाव, रोहित बारी पुत्र जितेंद्र निवासी वार्ड नंबर 10 नवाबगंज कस्बा अजगैन उन्नाव, वृजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल निवासी कस्बा अजगैन उन्नाव और राजेंद्र लोधी पुत्र बेचेलाल निवासी बरदही कस्बा नवाबगंज उन्नाव शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज कुमार सोनकर, उप निरीक्षक शिवपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *