Breaking News
September 5, 2026 6:14 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने किया

कंपोजिट विद्यालय पनकी कटरा के बच्चों को मिली कंप्यूटर शिक्षा की सौगात

अंजनी बाजपेई 

कानपुर ।परिषदीय कंपोजिट विद्यालय पनकी कटरा में आज आईडीबीआई बैंक के सहयोग से स्थापित कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय को आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर मद से चार कंप्यूटर, एक प्रिंटर, फर्नीचर और बैग प्रदान किए गए।

अवनीश अवस्थी ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीक का ज्ञान बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षा से छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और वे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भी आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आग्रह किया कि प्रयोगशाला में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि एक माह बाद वे स्वयं बच्चों की प्रगति का आकलन करेंगे।

कंप्यूटर लैब शुरू होने से विद्यालय के बच्चे उत्साहित दिखे। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि अब उन्हें टाइपिंग और इंटरनेट का प्राथमिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। कई बच्चों ने पहली बार कंप्यूटर पर बैठकर कार्य करने का अनुभव साझा किया और कहा कि पढ़ाई अब अधिक रोचक लगेगी। अभिभावकों ने भी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि निजी विद्यालयों की तुलना में अब सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी आधुनिक तकनीक से सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जे.एस. निम्मी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह सहित अभिभावक और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *