Breaking News
October 1, 2026 3:17 am
News
तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह

मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

स्वतंत्र हित/ रजत पांडेय
सरोजनीनगर (लखनऊ)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सरोजनीनगर पुलिस ने शनिवार को हीरालाल बालिका पीजी कॉलेज, गौरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी और ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र संचालित हैं, जहां महिला संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (जनसुनवाई) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी दी गई। यूपी कॉप ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम में छात्राओं ने महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली /शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान है। विधवा सीमा पत्नी मरहूम मोहम्मद कदीर ने…

    टीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली/ टीसीआई फाउंडेशन,की ओर से शनिवार को सूर्या होटल में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला की ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी अभिनेत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *