Breaking News
July 22, 2026 4:53 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

कोंच:धड़ल्ले से हो रहा पेड़ों का अवैध कटान

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़

सड़कों किनारे लकड़ी का डंप होना दे रहा कटान की गवाही
न कोई लेखा-जोखा, फिर भी वन विभाग की नहीं पड़ रही नजर

कोंच में सड़क किनारे अवैध रूप से डंप लकड़ी

जालौन,कोंच।एक ओर जहां शासन प्रशासन के द्वारा पेड़ पौधे लगाए जाने की कवायद की जा रही है और तहसील में विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य भी दे दिया गया है तो दूसरी ओर लकड़ी माफिया के द्वारा धड़ल्ले से पेड़ों की अवैध तरीके से कटान की जा रही है और इस खेल में विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है। हाल यही रहे तो वह दिन दूर नहीं जब जंगल पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।

कोंच वन रेंज में लकड़ी की कटान जोरों पर चल रही है। प्रतिबंधित शीशम, नीम व महुआ की लकड़ी की कटान भी धड़ल्ले से की जा रही है। सब कुछ जानने के बाद भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे है जिससे उनकी कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठ रहे है। कुछ दिन पहले कोंच के कैलिया और नदीगांव में एक लकड़ी व्यापारी ने पेड़ों की कटान की और लोगों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जिस पर हुई लेकिन फिर से ये खेल शुरू हो गया है।कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। इसी तरह अन्य जगहों पर भी पेड़ों की कटान की जा रही है। यदि समय रहते अंकुश नहीं लगा तो वह दिन दूर नहीं जब जंगल गायब हो जाएंगे।

क्या बोले जिम्मेदार
सूचना मिलने पर टीम भेजकर कार्रवाई की जाती है। कुछ पेड़ ऐसे हैं जिनके लिए परमीशन की जरूरत नहीं है। प्रबंधित पेड़ों की कटान पर कार्रवाई होगी।फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
रमेश पाठक
वन दरोगा
नगर वन ईकाई कोंच

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *