Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

पीपरी कलां गांव में स्कूल चलो अभियान की खुली पोल, दिन भर लटका रहा ताला, वापस लौटे बच्चे

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

ग्रामीणों के गंभीर आरोप, नहीं आतीं शिक्षिका, वापस लौट जाते बच्चे स्कूल के गेट पर लटके ताले का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो

पीपरी कलां गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय गेट पर लगे ताले को दिखाती सोशल वर्कर महिला

जालौन,कोंच। नदीगांव विकासखंड के अन्तर्गत आने वाले कई गांवों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। स्कूल चलो अभियान की पोल खुल रही है। बच्चे स्कूल आ रहे हैं लेकिन स्कूल के गेट पर ताला लगा देख वापस लौट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को पीपरी कलां गांव में सामने आया है जहां स्कूल का ताला लटका रहा। जिसका गांव की सोशल वर्कर महिला ने फोटो वायरल कर एबीएसए को भी फोन पर बताया।

शुक्रवार को पीपरी कलां गांव में उच्च माध्यमिक स्कूल में ताला न खुलने से बच्चे मायूस होकर लौटने के लिए विवश रहे। स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रियंका निरंजन स्कूल ही नहीं आई।जिसकी वजह से अनुदेशक और बच्चों को वापस घर जाना पड़ा। गांव में ही रहने वाली सोशल वर्कर महिला स्नेश राजा ने बताया कि स्कूल की इंचार्ज हेडमास्टर प्रियंका निरंजन कभी-कभी ही स्कूल आतीं हैं।
क्या बोले जिम्मेदार
पीपरी कलां गांव में स्कूल बंद होने की जानकारी मिली है। इंचार्ज शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद कठोर कार्रवाई होगी।
शैलेन्द्र उत्तम
एबीएसए ( बीईओ)

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *