Breaking News
September 5, 2026 7:05 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

स्वतंत्र हित

रजत पांडेय
सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन की पार्टी में नाबालिगों के हाथ में हथियार पहुंचा और खेल-खेल में चली गोली ने 13 वर्षीय किशोर की जिंदगी छीन ली।
शाम करीब 6:40 बजे जन्मदिन का जश्न चल रहा था। चार नाबालिग मौजूद थे, जिनमें एक का जन्मदिन था। इसी दौरान हथियार से अचानक फायर हुआ और गोली उनैज को जा लगी। अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल किशोर को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक उनैज (13) पुत्र जमीर, निवासी बेहसा, सरोजनीनगर का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोकबंधु चिकित्सालय भेज दिया है।

सबसे बड़ा सवाल—हथियार आया कहां से?

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त शस्त्र कब्जे में ले लिया है और उसके स्रोत की जांच शुरू कर दी है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया है। घटना के वक्त मौजूद तीनों नाबालिगों से लगातार पूछताछ जारी है।
परिजनों की नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि कानून-व्यवस्था सामान्य है, लेकिन एक मासूम की मौत ने यह कड़वा सच उजागर कर दिया है कि लापरवाही और अवैध हथियार मिलकर किसी भी खुशी को पल भर में मातम में बदल सकते हैं।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *