Breaking News
July 22, 2026 4:53 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

पुराने वाटर कूलर ध्वस्त, सुधार की बजाय नए वाटर कूलरों का हो रहा उद्घाटन

प्रशासन की लापरवाही उजागर

आलम खान
फैसल खान

कदौरा,जालौन।नगर में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे एवं सभासदों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में नए कूलर लगाकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाई, परंतु पुराने ध्वस्त पड़े वाटर कूलरों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
नगर में पहले से ही आठ वाटर कूलर खराब पड़े हैं। ये कूलर वाणिज्यिक गारंटी और टोल-फ्री गारंटी के तहत आते हैं, बावजूद इसके उन्हें न तो सुधारा गया और न ही हटाया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि नगर पंचायत की कार्यशैली में गंभीर खामियां हैं और शासन द्वारा भेजे गए धन का उचित उपयोग नहीं हो रहा।
नगर के प्रमुख स्थलों पर नए वाटर कूलर लगाए गए हैं। जिसमें रविकांत शिवहरे ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
लेकिन, पुराने खराब कूलरों को ठीक कराना नगर पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी थी। पुराने उपकरणों की अनदेखी कर नए उपकरण लगाने से धन की बंदरबांट की आशंका और बढ़ गई है। सवाल यह भी उठता है कि जब पुराने वाटर कूलरों की गारंटी अभी समाप्त नहीं हुई थी, तो उन्हें सही कराने का प्रयास क्यों नहीं किया गया?
नगरवासियों ने मांग की है कि पुराने वाटर कूलरों की जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *