Breaking News
October 18, 2026 3:23 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

सोहरामऊ की कमान अरविंद पांडे के हाथ, ग्रामीणों को कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

विपिन दीक्षित/स्वतंत्र हित 

उन्नाव। एसआरएमएस नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच हुए हंगामे और उसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बीच पुलिस प्रशासन ने सोहरामऊ थाने में नई तैनाती की है। मगरवारा चौकी इंचार्ज अरविंद पांडे को थानाध्यक्ष बनाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में कानून-व्यवस्था को लेकर असमंजस और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई थी, ऐसे में नई नियुक्ति से लोगों में सुधार की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज विवाद के बाद पुलिस की सक्रियता कम दिखाई दे रही थी, जिससे माहौल और बिगड़ने का डर बना हुआ था। कई चौकियों के खाली होने से गश्त और शिकायत निस्तारण पर भी असर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत होगी और तनावग्रस्त माहौल सामान्य होने लगेगा।

इलाके के निवासियों का मानना है कि नियमित गश्त, समय पर कार्रवाई और पुलिस उपस्थिति बढ़ने से विवादों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। ग्रामीणों ने थाने की नई तैनाती का स्वागत करते हुए कहा कि अब कानून-व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *