Breaking News
⚡ बड़ी खबर
<span class='secondary-title'>सुरों में गूंजा विश्वविद्यालय का विजन और गौरव</span>: माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलगीत का भव्य लोकार्पण●कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश●कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत●सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●

यूपी सरकार पूरी तरह फेल – अखिलेश यादव 

बोले जनता बदलाव को तैयार

स्वतंत्र हित/अमन दीक्षित

उन्नाव।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव में मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा और आक्रामक हमला बोला। एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। नौजवान डिग्रियां लेकर सड़कों पर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार को रोजगार देने से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के राज में शायद ही कोई ऐसी बड़ी परीक्षा बची हो, जिसका पेपर लीक न हुआ हो। कभी पेपर लीक होता है, तो कभी खुलेआम नकल कराई जाती है ताकि परीक्षा रद्द हो जाए। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि आखिर सरकार बताए कि पेपर माफिया पर अब तक क्या कार्रवाई हुई और किन अफसरों को सजा मिली।
सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि युवाओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा उफान पर है। उन्होंने कहा कि जब युवा पढ़ाई, नौकरी और महंगाई जैसे मुद्दों पर एकजुट होने लगे, तो सत्ताधारी दल घबरा गया। इसी डर से समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब युवा एकजुट हुए हैं, तब तब सत्ता बदली है, चाहे वह नेपाल हो, बांग्लादेश हो या श्रीलंका।
संविधान पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश का संविधान सभी को बराबरी का हक देता है, लेकिन मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जो लोग संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनसे लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।
विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बने एक्सप्रेस-वे और बुनियादी ढांचे की योजनाओं पर मौजूदा सरकार सिर्फ नाम बदलने और फीता काटने का काम कर रही है। ज़मीन पर नया विकास कहीं नजर नहीं आता। प्रचार ज्यादा है, काम न के बराबर।
अखिलेश यादव ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं, किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की गई, तो सपा हर मोर्चे पर जवाब देगी।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश

    महापौर पर लगाए गंभीर आरोप स्वतंत्र हित /विपिन सागर  कानपुर, नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड में काम नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद…

    कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत

    स्वतंत्र हित /विपिन सागर  कानपुर, काकादेव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चचेरे भाई और उसके परिवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *