Breaking News
October 18, 2026 3:23 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

कानपुर देहात में फुटवियर दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

कानपुर देहात। रुरा थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास स्थित एक फुटवियर की दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बचाने के लिए मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने जोर पकड़ लिया और कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें बढ़ने से आसपास की कई दुकानें भी खतरे की जद में आ गईं, हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर न पहुंचती तो आग आसपास की पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *