Breaking News
September 4, 2026 6:21 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीडीओ ने किया निरीक्षण

संतोष अवस्थी

सुमेरपुर उन्नाव। बीघापुर ब्लॉक में स्थित रायपुर गांव के नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में भवन निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। लेकिन कुछ छोटी-मोटी कमियों को लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और एक सप्ताह में इन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने स्वास्थ्य केंद्र में भवन की गुणवत्ता, स्वच्छता, जल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और चिकित्सा उपकरणों की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति सेवाओं, टीकाकरण और ओपीडी सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती जल्द करने के साथ दवाओं और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।रायपुर और आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से एक बेहतर स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता थी। स्थानीय लोगों ने सीडीओ से अस्पताल जल्द शुरू करने की मांग की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। सीडीओ ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में कमियां दूर न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से न केवल रायपुर बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें छोटे-मोटे इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *