Breaking News
June 24, 2026 2:20 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

समाधान दिवस में गूंजा स्कूल में हेडमास्टर के शराब पीने का मुद्दा

 

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

शिक्षक ने रो-रोकर हेडमास्टर पर प्रताड़ित करने के लगाए गंभीर आरोप
शिक्षक की पत्नी बोली पति आत्महत्या की कोशिश कर रहे हैं, जिम्मेदार होगा शिक्षा विभाग

समाधान दिवस में स्कूल के हेडमास्टर की दबंगई की शिकायत करती शिक्षक की पत्नी

जालौन कोंच। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में नदीगांव विकासखंड के ग्राम लाड़ूपुरा में प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का स्कूल समय में शराब पीकर शिक्षक को अपमानित करने का मुद्दा गूंजा। पीड़ित शिक्षक और उसकी पत्नी ने रो-रोकर अफसरों को बताया कि शिक्षा विभाग हेडमास्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 17 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।इस दौरान उस समय अफसर हैरत में पड़ गए जब उनके सामने कोंच के गांधीनगर में रहने वाली एक महिला शिल्पी ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति उच्च प्राथमिक विद्यालय लाड़ूपुरा में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।इस स्कूल में हेडमास्टर साकेत बिहारी है जो स्कूल में ड्यूटी समय में शराब पीकर स्टाफ को प्रताड़ित किया करते है। महिला ने हेडमास्टर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके पति को इस कदर प्रताड़ित किया कि वो मानसिक रूप से अवसाद में है और हेडमास्टर की प्रताड़ना से तंग आकर कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। अगर पति को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार शिक्षा विभाग होगा। अफसरों ने महिला की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

शिक्षक की पत्नी का आत्महत्या करने वाला वीडियो वायरल
कोंच। समाधान दिवस में हेडमास्टर की शिकायत करने आई शिक्षक की पत्नी ने जब ये कहा कि अगर उसके पति को न्याय नहीं मिला तो वो मानसिक रूप से अवसाद में आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपका हिन्दुस्तान ऐसे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *