Breaking News
September 4, 2026 11:10 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

चोरों का एक घर में धावा, त्रियोदशी भोज की राशन सामग्री समेट ले गए

कैलिया के भेंपता गांव में चोरी की वारदात

50 हजार रुपए की राशन सामग्री चोर चोरी कर ले गए

आलम खान 
जालौन।कोंच । नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद है, जिन्होंने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रात में एक घर का दरवाजा काटते हुए घर में रखा त्रियोदशी का सामान लेकर रफू चक्कर हो गए, इसके बारे में सुबह जानकारी हुई, जब गृहस्वामी बाड़े में पहुंचा और जहां दरवाजे की कुंडी कटी हुई और ताला गायब देखा, जहां अंदर सामान गायब देख परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही कैलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू कर दी, जिससे चोरों के बारे में पता लगाया जा सके।

कोंच सर्किल के कैलिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेंपता की है। यहां के रहने वाले लालता प्रसाद पाल के घर में चोरी हुई है। बताया गया कि विगत दिन लालता प्रसाद पाल के पिता दयाराम का निधन हो गया था, जिनकी त्रियोदशी 3 फरवरी को है। त्रियोदशी भोज के लिए लालता प्रसाद और उनके अन्य परिजनों ने सामान को एकत्रित करके अपने पशु बाड़े में रखवा दिया था, जहां पर भोजन बनना था। शुक्रवार शाम को लालता पूरा सामान जिसमें 7 टीन घी, शक्कर, किराना का सामान रखवाने के बाद सोने के लिए घर चले गए, रात्रि में चोरों ने पशुबाड़े के लोहे के दरवाजे की कुंडी को काटते हुए अंदर प्रवेश कर लिया और उसमें रखे 7 रिफायेंड टीन, मिठाई बनने का सामान, किराना का सामान के साथ कुल 50 हजार का सामान चुरा ले गए, इसके बारे में सुबह जानकारी हुई, जब गृहस्वामी लालता प्रसाद पहुंचे और उन्होंने सामान गायब देखा, तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं बताया गया है कि चोर जिस समय चोरी कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस की पिकेट टीम हूटर बजाकर निकली, जिसको सुनकर चोर ज्यादा सामान नहीं ले जा सके। वही पहाडगांव चौकी प्रभारी विनीत ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे चोरों के बारे में पता किया जा सके।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *