Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

प्रधान का जीजा चला रहा सरकारी सस्ते राशन की दुकान

अजय शुक्ला 
स्वतंत्र हित
सिंगाही खीरी। ग्राम पंचायत बथुआ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान को लेकर काफी कई सालों से गोलमाल किया जा रहा है सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान ग्राम की एक महिला के नाम आवंटित है कोटे की दुकान को प्रधान के जीजा चला रहे हैं पूर्ति विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान बने हुए।

विकास खंड निघासन के ग्राम पंचायत बथुआ में सरकार के द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले मुफ्त खाद्यान्न की दुकानों का आवंटन पंचायत के व्यक्ति को देने का प्रावधान है दुकान का आवंटन पूर्ति विभाग के द्वारा किया जाता है सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान की शासन के द्वारा एक गाइड लाइन भी तैयार की गई है सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत के ही व्यक्ति को दिया जाता है जिसको साधारण भाषा में लोग कोटेदार के नाम से जानते हैं और कोटेदार की खुद की दुकान होनी चाहिए लेकिन पूर्ति विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते ग्राम पंचायत बथुआ में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन मंजू देवी निवासी बथुआ के नाम हुआ है और दुकान का संचालन ग्राम प्रधान के दामाद लाल मोहम्मद के द्वारा अपने घर पर किया जा रहा है राशन के वितरण के दौरान कोटेदार के द्वारा कई बार मारपीट व घटतौली के मामले प्रकाश में आए हैं लेकिन पूर्ति विभाग कार्रवाई करने से हमेशा कतरा रहा है 12 सितम्बर 2025 को बथुआ में खाद्यान्न वितरण के दौरान घटतौली करने पर कोटेदार व महिलाओं में मारपीट का मामला थाने आया था।

निघासन सप्लाई इंस्पेक्टर रामजी यादव ने बताया कि अगर कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *