Breaking News
October 18, 2026 9:37 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

भारी बारिश से व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें, रक्षाबंधन की तैयारियों पर असर

स्वतंत्र हित / रजत पांडेय
बंथरा । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन जनजीवन भी अस्त-व्यस्त कर दिया। बीते रविवार रात करीब 10 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई जो देर रात मूसलाधार में तब्दील हो गई। करीब दो-तीन घंटे की तेज बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जो सोमवार सुबह 8 बजे के बाद बहाल हो सकी। 48 घंटों से हो रही जोरदार बारिश के चलते बीते सोमवार को लखनऊ जिला अधिकारी के निर्देश अनुसार सभी विद्यालय भी बंद रहे व बारिश के चलते ई-रिक्शा भी कम संख्या में चले, जिससे कई लोग रास्तों में रिक्शे का इंतजार करते नजर आए। बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को तो सुहाना बना दिया, लेकिन रक्षा बंधन की तैयारियों पर पानी फिर गया। नगर पंचायत बंथरा के मुख्य बाजारों में राखी की दुकानें लगाने वाले दुकानदार परेशान नजर आए। भीगने से कई जगहों पर दुकानें कम लगती नजर आई । बारिश से किसानों के चेहरे जरूर खिले हैं, लेकिन आमजनमानस को आवाजाही और खरीदारी में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बंथरा बाजार से हनुमान मंदिर के कई स्थानों पर जलभराव भी देखने को मिला। फिलहाल मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *