Breaking News
July 21, 2026 4:12 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

उन्नाव: मऊ–सुल्तानपुर से तौरा मार्ग की दुर्दशा बनी मौत का निमंत्रण, एक साल से ऊपर बीते—काम अब तक शुरू नहीं

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

उन्नाव। मऊ–सुल्तानपुर से तौरा मार्ग की जर्जर हालत अब स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित होती जा रही है। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य न शुरू होने से इस मार्ग पर चलने वाले हजारों लोगों की जान हर पल जोखिम में है। सड़क पर बने गहरे और बड़े गड्ढों ने पूरे रास्ते को हादसों का जाल बना दिया है।

 

दोपहिया वाहन रोज़ फंस रहे, कई लोग घायल

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और रोज़मर्रा की नौकरी-पेशा लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क इतनी बदहाल है कि दोपहिया वाहन गड्ढों में फिसलकर गिरने की घटनाएँ अब आम हो चुकी हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। हालात ये हैं कि परिवहन सेवाएँ भी इस मार्ग पर चलने से कतराने लगी हैं, जिससे लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

“जान से खिलवाड़ हो रहा है”—ग्रामवासियों का आरोप

ग्रामवासियों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि लोगों की जान से सीधा खिलवाड़ है। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का निर्माण कार्य बिना देरी शुरू कराया जाए, ताकि लगातार बढ़ते खतरों पर रोक लग सके और क्षेत्र की सामान्य जीवन व्यवस्था पटरी पर लौट सके।

क्षेत्र में बढ़ती नाराज़गी और लगातार हो रहे हादसों ने साफ कर दिया है कि यह समस्या अब प्रशासन की त्वरित ध्यानाकर्षण की मांग करती है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *