Breaking News
September 1, 2026 10:47 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

मोहम्मद तौफीक 

बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेन्द्र कुमार ने डाइट प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर में प्रतियोगी छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने “पुलिस की पाठशाला” लगाकर छात्रों को डिजिटल फ्रॉड से बचाव के तरीके विस्तार से बताए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आधार आधारित भुगतान प्रणाली (AEPS) के ज़रिए होने वाले फ्रॉड से बचाव के लिए बायोमेट्रिक लॉक का उपयोग करें। अनजान व्यक्ति द्वारा बताए गए किसी ऐप को फोन में डाउनलोड न करें, क्योंकि स्क्रिन शेयरिंग एप्स से साइबर अपराधी आपका पूरा फोन एक्सेस कर लेते हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, मजबूत पासवर्ड रखने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि खरीदारी करते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही उपयोग करें, किसी लिंक या सोशल मीडिया विज्ञापन से खरीदारी से बचें। डॉ. कुमार ने कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 या 155260 नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि शामिल हैं। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को काफी सराहा और कई सवाल भी पूछे।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *