Breaking News
October 17, 2026 6:31 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

गुटखा–पान मसाला इंडस्ट्री पर होगी बड़ी चोट, विंटर सेशन में सरकार ला सकती है कड़ा बिल

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

नई दिल्ली। गुटखा और पान मसाला उद्योग पर सरकार अब बड़ी कार्रवाई के मूड में नज़र आ रही है। शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) में केंद्र सरकार इस क्षेत्र पर कड़ी निगरानी और नियमों को सख्त करने के लिए विशेष प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों के विभाग की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया जा रहा है, जिसमें बताया गया है कि बाजार में बिकने वाले कई उत्पाद स्वास्थ्य मानकों पर खरे नहीं उतरते।

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित बिल में उत्पादन इकाइयों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, संदेहास्पद ब्रांडों पर त्वरित कार्रवाई, पैकेटिंग में पारदर्शिता और टैक्स चोरी रोकने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं शामिल हो सकती हैं। साथ ही, स्वास्थ्य चेतावनी को और प्रमुख स्थान देने और अवैध बिक्री पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी भी है।

सरकार का मानना है कि गुटखा–पान मसाला से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान और राजस्व हानि दोनों पर एक साथ रोक लगाना जरूरी है। अगर यह बिल पास होता है, तो इंडस्ट्री के लिए नए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम आने वाले समय में इस उद्योग की दिशा और सरकार की स्वास्थ्य नीति दोनों पर बड़ा असर डाल सकता है।

  • Related Posts

    दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,

    कोर्ट ने कहा- ‘CBI का केस सिर्फ अनुमानों पर टिका था’ स्वतंत्र हित विपिन दीक्षित  नई दिल्ली | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय राजनीति के सबसे…

    राहुल गांधी का लोकसभा में ‘जुजित्सु’ प्रहार:

    “भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश की संप्रभुता को खतरा, सरकार ने अमेरिकी दबाव के आगे घुटने टेके” स्वतंत्र हित/अंजनी बाजपेई  नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *