Breaking News
⚡ बड़ी खबर
<span class='secondary-title'>सुरों में गूंजा विश्वविद्यालय का विजन और गौरव</span>: माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलगीत का भव्य लोकार्पण●कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश●कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत●सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●

सुरों में गूंजा विश्वविद्यालय का विजन और गौरव: माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलगीत का भव्य लोकार्पण

स्वतंत्र हित 

देहरादून ! माया देवी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट एम.एल. जुयाल ने बटन दबाकर स्क्रीन पर किया कुलगीत का लोकार्पण | वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कुलगीत का आत्मबोध

*माया देवी विश्वविद्यालय में एक गरिमामय समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री एम.एल. जुयाल ने बटन दबाकर स्क्रीन पर कुलगीत का औपचारिक लोकार्पण किया। कुलगीत के लोकार्पण के साथ ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा, सांस्कृतिक पहचान और मूल आदर्शों को संगीतमय अभिव्यक्ति मिली।*

कार्यक्रम में *विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कुलगीत के आत्मबोध एवं उसके भावनात्मक महत्व का परिचय कराते हुए कहा कि कुलगीत केवल शब्दों और संगीत का संयोजन नहीं बल्कि विश्वविद्यालय की आत्मा, विचारधारा और सामूहिक पहचान का प्रतीक है*।
*माया देवी एजुकेशन सोसाइटी की चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती प्रभा जुयाल ने अपने आशीर्वचनों से सभी को प्रेरित किया*। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
*विश्वविद्यालय के कुलगीत की रचना स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने की है, जबकि इसे अपनी मधुर आवाज एवं सुर-संगीत से श्री रोहन दीक्षित ने सजाया है*। *कुलगीत में विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और कोर वैल्यूज को अत्यंत सुंदर एवं सुरीले अंदाज में लयबद्ध किया गया है। इसके शब्दों और संगीत के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, संस्कार, समर्पण और भविष्य के संकल्पों को प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी गई है*

इस अवसर पर *विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री एम.एल. जुयाल ने कहा कि कुलगीत किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उसकी विचारधारा और गौरव का प्रतीक होता है*। यह विश्वविद्यालय के प्रत्येक सदस्य में अपनत्व, एकता और संस्थान के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
*वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि कुलगीत विश्वविद्यालय की आत्मा और उसके मूल दर्शन का प्रतिबिंब है। इसमें निहित भाव एवं संगीत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेंगे।*
*कुलपति प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि कुलगीत का लोकार्पण विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को स्वर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कुलगीत आने वाली पीढ़ियों के लिए भी* विश्वविद्यालय की पहचान, प्रेरणा और गौरव का प्रतीक बना रहेगा।
समारोह का वातावरण कुलगीत के लोकार्पण के साथ उत्साह, उल्लास और गौरव की भावना से सराबोर हो उठा। यह आयोजन माया देवी विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक पहचान को एक नई अभिव्यक्ति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस अवसर पर प्रेसिडेंट एम एल जुयाल, माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल, वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल,डीन स्कूल ऑफ लॉ प्रो डॉ अनिल कुमार दीक्षित सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल डीन शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा देने वाले लापता

    नोनहा में अव्यवस्था, ठंड में भटकते रहे बच्चे..समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, शिक्षा विभाग से जांच की मांग संवाददाता/रजत शर्मा  कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नोनहा (नर्सिंग क्षेत्र)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *