Breaking News
October 18, 2026 8:38 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

कानपुर बर्रा के “Density Lounge” में नाबालिगों को हुक्का परोसने का आरोप, स्थानीय लोगों में रोष

पंकज दुबे/स्वतंत्र हित 

कानपुर। बर्रा क्षेत्र स्थित Density Lounge एक गंभीर आरोप के चलते विवादों में आ गया है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि रेस्टोरेंट में 15–16 साल के नाबालिगों को खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है, जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खतरनाक खिलवाड़ भी है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हाल के दिनों में रेस्टोरेंट के आसपास किशोर उम्र के लड़कों की भीड़ बढ़ती देखी गई है। कई बार हुक्का सर्व होने की तस्वीरें और वीडियो भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और नाबालिग बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।

इस मामले की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंच गई है और जांच व कार्रवाई की मांग तेज़ हो गई है। यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की संभावना है। पुलिस भी अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि शहर पुलिस कमिश्नरेट इस मामले में ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए दोषियों को कठोर दंड देगी, ताकि भविष्य में कोई भी नाबालिगों के साथ ऐसा जोखिम भरा खेल खेलने की हिम्मत न कर सके।

 

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *