Breaking News
October 18, 2026 9:45 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

जिलाधिकारी ने ‘आपकी पूंजी-आपका अधिकार’ शिविर का किया शुभारम्भ

बैंको, बीमा कम्पनियों में जमा अनक्लेम्ड राशियों को प्राप्त करने की अपील

विपिन दीक्षित/ स्वतंत्र हित 

उन्नाव। भारत सरकार वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएँ विभाग के निर्देशानुसार दावा रहित जमाराशियों को उनके वास्तविक उत्तराधिकारियों तक पहुँचाने के लिए चलाये जा रहे ”आपकी पूंजी आपका अधिकार“ अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खण्ड सिकन्दरपुर सरोसी सभागार में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक के तत्वावधान एवं जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक, बीमा, पेंशन, कोषागार से आये अधिकारियों ने आम जनमानस से बैंक की सामान्य औपचारिकताएं पूर्ण कर अनक्लेम्ड जमा एवं बीमा राशियों को प्राप्त करने की अपील की। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज सहित, भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी व समस्त बैंको के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ अशोक कुशवाहा ने उद्गम पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से आप अपनी भूली हुई जमा राशियां बैंक मात्र कुछ औपचारिकताएं पूर्ण करके प्राप्त कर सकते हैं। अब इसके लिए आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, उद्गम पोर्टल आपके घर में ही आपको सारी बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करायेगा। उप्र ग्रामीण बैंक के डीआरएम पंकज कुमार ने कहा कि यह शिविर आम जनता के लाभ के लिए आयोजित किया गया है जिसके माध्यम से आप लोग अपनी भूली हुई जमा एवं बीमा राशियो को कुछ आसान औपचारिकताएं पूर्ण कर प्राप्त कर सकते हैं। जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह सुअवसर आपके द्वार आया है, इसका लाभ अवश्य उठाईये। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आर0के0गौतम ने बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक, बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण, प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड और कॉर्पाेरेट मामलों के मंत्रालय के समन्वय से यह राष्ट्रव्यापी पहल संचालित की जा रही है, जिसके तहत बैंक, बीमा कंपनियाँ, पेंशन संस्थान और म्यूचुअल फंड से संबंधित दावा-रहित धनराशियाँ नागरिकों को वापस दिलाई जाएंगी। कैंप में बैंक, बीमा, पेंशन, कोषागार और म्यूचुअल फंड से जुड़े अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे। लोग अपनी दावा-रहित राशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और आवश्यक क्लेम भी मौके पर प्रस्तुत कर पाएंगे। जिन खातों या वित्तीय संपत्तियों में पिछले दस वर्ष या उससे अधिक समय से कोई लेन-देन या दावा नहीं हुआ है, वे अनक्लेम्ड डिपॉजिट की श्रेणी में आते हैं। कई बार पुरानी जानकारी, दस्तावेजों की कमी या जागरूकता न होने के कारण बैंक जमा, बीमा पॉलिसी, शेयर, लाभांश, पेंशन और म्यूचुअल फंड जैसी संपत्तियाँ वर्षों तक बिना दावे के पड़ी रहती हैं। कैंप में नागरिकों को अपनी इन संपत्तियों की खोज, रिकॉर्ड अपडेट कराने और दावा प्रक्रिया को पूरा करने में तत्काल मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। डीडीएम नाबार्ड सुमित कुमार ने बैंक के सीएफएल सेण्टर के विषय में जानकारी दी। संचालन वित्तीय सलाहकार बैंक आफ इण्डिया बीएन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानो के कर्मचारियो ने अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर एक दर्जन अनक्लेम्ड राशियांे के प्रमाणपत्र उनके स्वामियों को सौंपे गये। इस अवसर पर आरसेटी डायरेक्टर गौरव कुमार, समस्त बैंको के प्रतिनिधि, क्रिसिल फाउण्डेशन की समस्त टीम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *