Breaking News
September 5, 2026 7:48 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

30 लाख कीमत के चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

उन्नाव। पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अचलगंज रेलवे स्टेशन पर की गई छापेमारी में टीम ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 30 लाख रुपये कीमत की 6 किलो 77 ग्राम चरस बरामद हुई है।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों की पहचान कानपुर के मुंशी पुरवा निवासी इसरार उर्फ गुड्डू और बिहार के मोतीहारी के भवानीपुर निवासी गणपत यादव के रूप में हुई है। दोनों के पास से अवैध चरस के अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी इसरार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान में वह उन्नाव के शुक्लागंज में रह रहा था। आरोपियों का नेटवर्क बिहार तक फैला हुआ था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस सफल अभियान में एसटीएफ से दरोगा पवन कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रमाशंकर चौधरी, राघवेन्द्र तिवारी, सूरज कुमार और आरक्षी सुधीर कुमार के साथ थाना अचलगंज पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *