Breaking News
October 18, 2026 3:24 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

पुलिस आयुक्त कार्यालय में संविधान दिवस समारोह आयोजित, अधिकारियों ने ली शपथ

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

कानपुर। पुलिस आयुक्त कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के मूल्यों का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने संविधान को “राष्ट्र की आत्मा” बताते हुए कहा कि जनसेवा, पारदर्शिता और कानून का सम्मान पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की बुनियाद है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे संविधानिक मूल्यों को अपने दैनिक कार्यों में आत्मसात करें और जनता के साथ संवेदनशीलता और ईमानदारी से व्यवहार करें।

कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, विनोद कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संविधान दिवस पर देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *