Breaking News
September 6, 2026 8:39 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच: उर्मिला सुमन और आर. पी. एस. ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से हुआ भव्य आयोजन

यस.बी.सिंह

खनऊ। उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री राम पियारे सुमन की 10वीं पुण्यस्मृति के अवसर पर आलमबाग स्थित स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने खेल भावना और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संदेश दिया।

20-20 ओवर के इस रोमांचक मैच में टॉस जीतकर उर्मिला सुमन की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया। आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट ने 82 रन बनाए, जिसके जवाब में उर्मिला सुमन की टीम ने भी 82 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। सुपर ओवर के दौरान आर. पी. एस. ट्रस्ट ने 6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

छाया यादव बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच

मैच में छाया यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

विजेता और उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित

विजेता टीम को ट्रॉफी और क्रिकेट किट से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी किट भेंट की गई।

मुख्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. राम पियारे सुमन जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार यादव (उप निदेशक, नगरीय परीक्षण एवं शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश) और गोल्फ टीम के कप्तान प्रेम प्रकाश ने महिलाओं के योगदान की सराहना की।
डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा, “महिलाओं की स्थिति में सुधार के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।”

संस्था प्रमुख ने दिया प्रेरणादायक संदेश

संस्था प्रमुख रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने कहा, “महिला क्रिकेट ने समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने का काम किया है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं।”

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयोजन में अतिथियों को गुलदस्तों के स्थान पर पौधे भेंट किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण का एक सराहनीय संदेश था।

संस्था सचिव ने जताया आभार

संस्था सचिव राजन सुमन ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह आयोजन स्व. राम पियारे सुमन जी के आदर्शों और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने का एक प्रयास है।”
इस आयोजन में मुख्य रूप से विजय शंकर, नमिता पूजा, अजय, डॉ. विजय लक्ष्मी, ममता, श्रद्धा, हिमांशु, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देने वाला आयोजन था, बल्कि स्व. राम पियारे सुमन जी के आदर्शों को भी सम्मानित करने का एक माध्यम बना।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *