Breaking News
October 19, 2026 2:43 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

पकड़े:बिल्डर की आलीशान कोठी में चल रहा था, जिस्मफरोशी का धंधा

झांसी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ पकड़ी गई 7 युवतियां व 2 युवक
अमीरजादों की फरमाइश पर मध्य प्रदेश से बुलाई थी गर्ल्स

आलम खान

झांसी । चर्चित बिल्डर की आलीशान कोठी में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने छापा मारकर संचालिका समेत 7 युवतियां और दो युवकों को हिरासत में लिया है। यहां अनैतिक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। जहां उनसे बिल्डर की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी का है।

दो सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा

झांसी।सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह को सूचना मिली कि अयोध्यापुरी कॉलोनी में एक नवनिर्मित मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद सीओ सिटी रामवीर सिंह, सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, थाना प्रभारी आनंद और महिला थाना प्रभारी की एक टीम गठित की।
टीम ने शुक्रवार शाम को छापा मारकर घर से संचालिका समेत 7 युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम को देखकर भगदड़ मच गई। पूछताछ के बाद युवतियां चादर और दुपट्टा से चेहरा छुपाकर घर से बाहर निकली। इसके बाद पुलिस उनको गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। युवक भी अपने चेहरे छुपाए थे।

क्या बोले जिम्मेदार
सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया- जिन युवतियों को पकड़ा गया, उसमें से ज्यादातर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। 3 युवतियां ग्वालियर, एक शिवपुरी के करैरा, एक लखनऊ और दो झांसी की रहने वाली हैं। जबकि हिरासत में लिए गए दोनों युवक भी झांसी के ही रहने वाले हैं। ये युवतियां समय-समय पर अपना स्थान बदलती रहती हैं। आरोपी अनैतिक कार्य में लिप्त हैं। मौके से अनैतिक सामान भी मिला है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ सीपरी बाजार थाना में केस दर्ज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *