Breaking News
October 20, 2026 2:38 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

डीएम के समाधान दिवस में गूंजा पीएम आवास मुद्दा  क्रासर 

Hide quoted text
दो साल से योजना का लाभार्थियों को नहीं मिल रहा लाभ 
डूडा की लापरवाही के चलते झोंपड़ी और तिरपाल में रहने को मजबूर पात्र 
आलम खान
जालौन कोंच ।तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम आवास योजना ग्रामीण व शहरी में विभाग की लापरवाही के चलते पात्रता श्रेणी में आने के बाद भी आवास नहीं मिलने का मुद्दा गूंजा। सभासद विनोद कुमार सोनी ने लापरवाही बरतने वालों के  खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।
शनिवार को शासन के दिशा निर्देशों के चलते स्थगित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को तहसील सभागार कोंच में किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसमें 50 फरियादियों ने अपनी फरियाद अफसरों के सामने रखी। डीएम व एसपी ने तत्काल मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया। शेष के निस्तारण को संयुक्त टीम बनाई गई। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप ही शिकायतों का निस्तारण किया जाए और पीड़ित को सही न्याय मिले।इस दौरान एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ डा देवेन्द्र कुमार, ट्रेनीज एसडीएम पवन कुमार पटेल,नायब तहसीलदार सादुल्ला खान, कोतवाल अरूण कुमार राय, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, बीडीओ सर्वेश कुमार रवि, बीडीओ नदीगांव मानू लाल, एसडीओ अनिरुद्ध कुमार सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इन्होंने दर्ज कराई शिकायत 
कोंच। समाधान दिवस के दौरान दोनों ब्लाकों एवं नगर में 50 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से मौके पर 10 का ही निस्तारण हो सका। डीएम डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डा दुर्गेश कुमार ने तहसील कोंच में जनसमस्याओं को सुना। जिनमें बार संघ के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह ने बिजली विभाग द्वारा गलत पोल लगाने से पाईप लाईन क्षतिग्रस्त, विनोद कुमार ने पीएम आवास, प्रधान अरूण कुमार लाड़ूपुरा ने नमामिगंगे द्वारा बनाई पानी टंकी और पाइप लाइन अधूरी होने, मजदूर कल्याण समिति ने हरी मटर फलियों की बोरियों का वजन 80-90 किलो से घटा 50-60 किलो करने,जबाहर नगर की गुड्डी देवी ने दबंग द्वारा खेत पर कब्जा और पिलर बनाने, शकील अंसारी और इरशाद अहमद ने सरकारी जमीन पर रास्ता नहीं बनने और कब्रिस्तान भूमि पर कब्जा करने, पूर्व बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने तहसील में पेशकार और स्टाफ बढ़ाने की मांग, और आरती कोंच ने पति से प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। इनमें सभी को जांच टीम बना निस्तारण का निर्देश दिया गया।
डीएम पहुंचे खतौनी रूम, कैंपस में महिलाओं से जाना हाल 
कोंच। संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एसडीएम ज्योति सिंह को साथ लेकर सीधे कम्प्यूटर खतौनी रूम पहुंचे वहां किसानों से हाल जाना कोई निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली तो नहीं कर रहा। इसके बाद उन्होंने कैंपस में मिली कई महिलाओं और बुजुर्गो को रोक पूंछा कि आपका कोई काम तो नहीं। कोई परेशान तो नहीं कर रहा।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *