Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

हर घर तिरंगा अभियान 2025 की हुए बैठक

नगर निगम द्वारा प्रमुख चौराहो, रोड़ों,एंट्री प्वाइंट सजाने के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाए जाए।

अजीत चौहान

मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के संबंध में जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पर्व ‘स्वतंत्रता दिवस’ को हर्षौल्लास के साथ मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों को तिरंगा लाइटों से सजाए। सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी आदि अपने अपने कार्यालयों की साज सज्जा करे। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं नाजिर को कलेक्ट्रेट परिसर को तिरंगा लाइटों से सजाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए कि एक वृहद बाइक रैली का आयोजन कराए। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख चौराहों, गलियों, रोड़ों को सजाया जाए तथा जनपद के एंट्री प्वाइंटों की साज सज्जा की जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाए। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 2025 में अधिकाधिक जन सहभागिता हेतु लोगों को आमंत्रित करे तथा लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि जनपद के हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। पर्व के रूप में इस आयोजन को मनाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर 100-100 झंडे, जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदारों के माध्यम से 150-150 झंडे, गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों से 100-100 झंडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रति विद्यालय से 10-10 झंडे, उपायुक्त उद्योग को व्यापारियों एवं उद्यमियों के माध्यम से 15 हजार झंडे क्रय कराते हेतु उक्त अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी थानों, चौकी, कोतवाली आदि को तिरंगा लाइटों से सजाने एवं तिरंगा लगाने के निर्देश दिए। संपूर्ण परिसर में तिरंगा लगाए जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी दुकानों, पेट्रोल पंपों, होटलों, गैस एजेंसियों, रेस्टोरेंटों, प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडो आदि को तिरंगा से सजाया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों, नेशनल हाईवे, ब्रिज आदि पर तिरंगा लाइटिंग लगवाने हेतु संबंधित एजेंसी से वार्ता कर कार्यवाही की जाए।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *