Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

मामूली कहासुनी में खेत में हुआ मौत का खेल

धारदार कुल्हाड़ी से किया कई वार खून की बही धार

विपिन दीक्षित 

उन्नाव । अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव रतन पुरवा में रविवार सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के बाहर खेत के पास एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और 45 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र महाबली की जान ले बैठा।
सुबह का सन्नाटा, फिर चीख-पुकार
गांव के लोग रोज़ की तरह अपने-अपने खेतों की ओर जा रहे थे। गंगा प्रसाद भी खेत के पास पहुंचे ही थे कि गांव के ही राधेलाल वहां आ धमका। कहासुनी कुछ सेकंड चली और फिर अचानक राधेलाल ने कुल्हाड़ी निकालकर गंगा प्रसाद पर हमला बोल दिया।
हमला इतना तेज और बेरहम था कि गंगा प्रसाद को बचने का मौका तक नहीं मिला। सिर, कंधे और शरीर पर लगातार वार होते रहे, जब तक कि वो खून से लथपथ ज़मीन पर गिर नहीं गए। आसपास मौजूद कुछ लोग घबराकर चिल्लाए, लेकिन हमलावर भाग निकला।
मृतक के बेटे सनी ने बताया “पिता रोज़ की तरह खेत गए थे। अचानक राधेलाल आया और बिना कुछ कहे कुल्हाड़ी चला दी। वार इतने तेज थे कि मैं बचा भी नहीं पाया।”
पुलिस-प्रशासन हरकत में
घटना की खबर मिलते ही सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया और अजगैन कोतवाली पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सने कपड़े, कुल्हाड़ी के निशान और गवाहों के बयान दर्ज किए। सीओ हसनगंज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी राधेलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हो गई है। अधिकारियों का दावा है कि हत्या के पीछे का असली कारण जल्द सामने आ जाएगा।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *