Breaking News
⚡ बड़ी खबर
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●निरंकुश ई रिक्शा चालक, बेखौफ वसूलीबाज़, मूकदर्शक पुलिस, परेशान सिर्फ जनता●<span class='secondary-title'>खबर में त्रुटि पर स्वतंत्र हित</span>: स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन●प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति●

कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में बर्रा स्थित सचान चौराहे पर कुटुम्ब परिवार के सदस्यों ने पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।

सरदार पटेल का परिचय: उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्हें आज़ाद भारत की 560 से अधिक रियासतों के ऐतिहासिक एकीकरण और ‘अखंड भारत’ के निर्माण का श्रेय दिया जाता है।

 

इस अवसर पर कुटुम्ब परिवार के संरक्षक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे। 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने अखंड भारत का सपना साकार किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।

संरक्षक संदीप सचान ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।

अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल ने किसानों और आम जनमानस के हक की लड़ाई लड़ी। उनका लौह नेतृत्व हमें सिखाता है कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा राष्ट्र निर्माण को रोक नहीं सकती।

सदस्य प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और प्रशासनिक कौशल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान सुरेश त्रिपाठी, संदीप सचान, आशीष त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, संगीत तिवारी, एस.पी. गुप्ता, अविनाश साहू, जितेंद्र भदौरिया, आदित्य चौधरी, अमन गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित कुटुम्ब परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन

    स्वतंत्र हित/संवाददाता  कानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर NSUI कानपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें…

    आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

    स्वतंत्र हित/ संवाददाता रामपुर/लखनऊ, 31 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को शनिवार शाम रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *