Breaking News
October 17, 2026 6:32 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगातः

बलरामपुर बस स्टैंड पर सुबह से ही दिखी महिलाओं की भीड़,

गोंडा-बहराइच समेत कई शहरों के लिए बसें

विश्वजीत तिवारी 

बलरामपुर । रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। यह सुविधा शुक्रवार सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध है।इस अवसर पर बलरामपुर बस स्टैंड पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं गोंडा, बहराइच, उतरौला, तुलसीपुर, बढ़नी, लखनऊ और कानपुर जाने के लिए बसों की जानकारी ले रही थीं।अंजली शुक्ला ने बताया कि वह गोंडा परसपुर में अपने मामा को राखी बांधने जा रही हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल बहुत अच्छी है। महिलाओं के लिए बस में छूट देना सराहनीय है। दो दिन महिलाएं कहीं भी आ-जा सकती हैं।”रीता ने बताया कि वह बहराइच जा रही हैं और उन्हें 10 मिनट बाद बस मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि कोई शुल्क नहीं लगेगा, यह बहुत अच्छी बात है।बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि सभी चालक और परिचालकों को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।इसके अलावा लखनऊ और कानपुर रूट पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। बलरामपुर डिपो की कुल 104 बसें आज निःशुल्क सेवा दे रही हैं।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *